Breaking News

समाजवादी पार्टी का मध्य प्रदेश मे जोरदार दस्तक का दावा

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 18, 19 एवं 20 मई 2018 की मध्य प्रदेश यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस यात्रा में वे सीधी, रीवां, सतना, पन्ना, छतरपुर एवं खजुराहों गए। समाजवादी पार्टी के  राष्ट्रीय  प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मध्य प्रदेश मे समाजवादी पार्टी के जोरदार दस्तक का दावा किया है

मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव की इस सघन यात्रा के कई राजनैतिक संकेत भी मिले हैं। उन्होने मध्य प्रदेश में भाजपा के 15 वर्षो के शासनकाल की विफलता की घोषणा करते हुए कहा कि विधानसभा के आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी सभी 230 सीटों पर मध्य-प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होने मध्य प्रदेश से गहरा रिश्ता बनाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में भी साइकिल चलेगी। इस पूरी यात्रा में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

 मध्य प्रदेश यात्रा में अखिलेश यादव ने खुलकर राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की। उन्होने किसानों, नौजवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जिन किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी उनके परिवारजनों से मिलकर यह संदेश दिया कि देश के अन्नदाता के प्रति उनके मन में गहरी संवेदना है और वास्तव में उनकी बेहतर जिंदगी के पैमाने तय करने के वे इच्छुक हैं।

अखिलेश यादव ने जनपद सीधी के सेमरिया में आयोजित विशाल जनसभा में कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भोली-भाली है। समाजवादी लोग यहां के लोगों को सावधान करने आए है कि जिन्होने तकलीफ दी है उन्हें पहचानो। किसानों का भारत नही होगा तो नया भारत कैसा? उन्होने समाजवादी लाल रंग को मेहनत करने वाले किसानों का रंग बताया और कहा कि किसानों की खुशहाली के साथ ही देश की खुशहाली जुड़ी है। उन्होने एक नया नारा दिया जवानी, किसानी और पानी यही अब चुनाव का मुददा बनेगा। उन्होने कहा तालाब बेपानी है, खेत खाली है इसलिए किसान का पेट भी खाली है। उत्तर-प्रदेश और मध्य-प्रदेश में किसानो की एक जैसी ही समस्याएं हैं। दोनों प्रदेशों में गेहूं खरीद नही हो रही है। उनकी फसल का लाभप्रद मूल्य नहीं मिल रहा है। प्राकृतिक आपदा से राहत की व्यवस्था नहीं है।

 जनसभा में  अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश और मध्य-प्रदेश में विकास कार्यो का तुलनात्मक ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। उन्होने उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे के मुकाबले मध्य-प्रदेश में एक भी ऐसी सड़क नही बनने की बात कही जिसपर युद्धक विमान उतारे जा सकें। उ0प्र0 में समाजवादी सरकार के समय मेट्रो रेल चल गई। गरीबों को समाजवादी पेंशन दी गई। मध्य प्रदेश में जनहित में कुछ भी नहीं हुआ। मध्य प्रदेश में रोजगार नही है। नौजवानों के सपनों को तोड़ा जा रहा है। उन्होने कहा भाजपा से किसानों, नौजवानों और गरीबों की आजादी को खतरा है। संविधान और लोकतंत्र को खतरा है। विकास का रास्ता समाजवादी ही है।

के0के0 सिंह के आवास पर जब  अखिलेश यादव पहुंचे तो वहां पर भी राजनीति पर चर्चाये हुई। के0के0 सिंह ने ही सीधी की जनसभा आयोजित की थी। वे दो बार विधायक रह चुके हैं। अखिलेश यादव के समक्ष  के0के0 सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  यादव ने स्पष्ट किया कि आज की लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है। विकल्प की राजनीति लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए है। बघेलखंडी भाषा में के0 के0 सिंह ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।  के.के. सिंह के समाजवादी पार्टी में आने से भाजपा और कांग्रेसी खेमों में काफी हलचल हो गयी है।

सेमरिया की जनसभा की अध्यक्षता किसान नेता श्री पी0बी0 राजगोपाल ने की जिनके संगठन किसान मोर्चा से लाखों किसान जुड़े है। इनके अतिरिक्त जलपुरूष के नाम से अन्तर्राष्ट्रीय चर्चित नाम  राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक श्री के0के0 सिंह, बिहार के किसान नेता श्री रणजीत सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरी यादव एवं पूर्व मंत्री उ0प्र0 श्री राजेन्द्र चैधरी भी मंच पर मौजूद थे। इनके अतिरिक्त सदस्य विधान परिषद श्री वासुदेव एवं रामवृक्ष सिंह, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय तथा युवा नेता गौरव दुबे भी मौजूद थे। सीधी की जनसभा में श्री अखिलेश यादव ने एक बात नये अंदाज में कही कि जब मछली मर जाती है तो समझो मानव के सामने भी खतरा है। विकास नियोजित ढंग से नहीं होने के कई दुष्परिणाम होते हैं

 सीधी के सेमरिया गांव में हुई बड़ी जनसभा में 25 हजार से ज्यादा जन सैलाब उमड़ आया था। यहां गांव-गांव दूर-दूर है। इसके बावजूद गरीब महिलायें, किसान और नौजवान श्री अखिलेश जी को देखने के लिए पैदल मीलो सफर तय करके आये थे। सूखा पहाड़ और पत्थर मिला पठार मध्य प्रदेश के गरीब लोग अखिलेश जी को बहुत आशाभरी निगाहों से देख रहे हैं।

 इन सभाओं में वक्ताओं ने गर्म जोशी से कहा कि आने वाले दशक में नेतृत्व अखिलेश जी करेेगे अखिलेश यादव देश की राजनीति को नई दिशा दे रहे हैं। लोग अखिलेश  में अपना भविष्य देख रहे है। एक मत से यहां यह भी घोषित किया गया कि अखिलेश राष्ट्र नेता के रूप में प्रतिष्ठित हो गये हैं। रीवां में लोगों ने कहा कि अखिलेश का नेतृत्व मिलने पर वर्षो की दासता से उन्हे मुक्ति मिल सकती है।

सीधी से रीवां के रास्ते में गरीबी देखकर अखिलेश यादव चिंतित हो उठे। उनका सवाल था कि अभी तक लोगों के कल्याण के लिए, क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा शासन की ओर से कोई ठोस कार्य क्यों नही हुआ? उन्होंने कहा कि 70 वर्षों से गरीब लोगों को अंधेरे में रखना अपराध है। चुरहट के रास्ते में सड़क के दोनों ओर सैकड़ो स्त्री-पुरूष, वृद्ध और बच्चे स्वागत में खडे़ थे।

इससे पूर्व इलाहाबाद से सीधी जाते हुए हेलीकाप्टर से  अखिलेश यादव ने करछना, इलाहाबाद में समाजवादी सरकार में लगे पांवर प्लांट की ओर संकेत किया। नीचे धरती पर दूरदूर तक कहीं जीवन की कोई हलचल नहीं। कुछ तो प्रकृति ने और जो कसर बाकी थी उसे सरकारों की गांव और खेती विरोधी नीतियों ने पूरा कर दिया है। सिंचाई के अभाव में फसलों का नामोनिशान नही

रीवां के सर्किट हाउस में अखिलेश यादव को रात्रि विश्राम करना था। दिन भर के व्यस्त और थकाऊ कार्यक्रम के बावजूद भी जब बड़ी संख्या मंे लोग वहां पहुंच गये तो उन्होने सबसे मुलाकात की। इनमें भारी संख्या में स्थानीय अधिवक्ता भी थे। मिलने वालों में प्रमुख थे सीधी के  लल्लू प्रसाद कौल, अजय शुक्ल एडवोकेट, कमलेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, रीवां के श्री रामयज्ञ साधिया (निषाद) विनेत्र शुक्ला पुत्र श्री लालमणि शुक्ला त्योथर, सुश्री रेखा साकेत बुनकर, रामायण सिंह पटेल, दिनेश भल्ला, डी0के मौर्य और विभू सूरी आदि।

रीवां से सतना के रास्ते में गोविन्दगढ़ मोड़ पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। रास्ते में मध्य प्रदेश की गरीबी, बेकारी पर अखिलेश जी की टिप्पणी थी कि जन भावनाओं का लोकतंत्र में दोहन करना महापाप है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव में श्री यदु मोहन त्रिपाठी ने स्वागत किया। बच्चियों ने सिर पर कलश रखकर परंपरागत तरीके से अखिलेश जी का स्वागत किया। यहां अखिलेश जी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह के इस बयान पर कि वहां की सड़कें अमेरिका से अच्छी है पर टिप्पणी की कि इन पर कोई चले तो सच्चाई का पता चल जायेगा।

 खजुराहो में 19 मई को समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए  अखिलेश यादव ने कहा कि जिनका भरोसा लोकतंत्र में नही है वही अलोकतांत्रिक भाषा बोलते है जैसे इनकाउंटर कर देगें, ठोंक देेगे। जाहिर है उनका भरोसा न्यायतंत्र पर नही है। भाजपा को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। किसान जहां आत्महत्या करते है वहां किसको धोखा दे सकते है। केंद्र की सरकार भी अपनी जिम्मेदारी से बच नही सकती है।

20 मई 2018 को अखिलेश यादव खजुराहों में थे। यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने भेंट करने आये बुद्धिजीवियों से पूछा कि भाजपा देश को कहां ले जा रही है? भ्रष्टाचार खत्म नही हुआ। जनधन के एकाउन्ट में किसी के खाते में 15 लाख रूपये नहीं आये। नोटबन्दी, जीएसटी से व्यापार रोजगार सब चैपट हुआ है। 47 देशों मे प्रधानमंत्री गये कहीं किसान के आत्महत्या करने की खबर नही सुनी। श्री यादव ने कहा कांग्रेस की नीतियों ने देश का भविष्य बिगाड़ने और भाजपा ने युवाओं के सपने तोड़ने का काम किया है। भाजपा तो राजनैतिक तौर पर बेईमान है।

 अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे मध्य प्रदेश की जनता के सपने पूरा करना चाहतंे है। भाजपा समाजवादियों को बदनाम करना चाहती है। सपा सरकार के कार्यो का मुकाबला नही है। उन्होने कहा कि इन तीन दिनांे में मध्य प्रदेश की जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी के प्रति बढ़ते हुए देखा गया है। इससे आशा जगती है कि मध्य प्रदेश बदलाव के लिए बेचैन है।

छतरपुर जनपद में सरपंच चन्द्रभान सिंह और  ़ऋशि राज सिंह के नेतृत्व में अखिलेश यादव का स्वागत किया गया। पन्ना में  चन्द्रपाल सिंह सांसद, दीप नारायण यादव आदि ने उनका स्वागत किया। श्री सुरेन्द्र सिंह यादव और श्री देवेन्द्र नागर ने भी उनका स्वागत किया। बड़ागांव गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय पहलवान श्री दशरथ सिंह ने श्री यादव का स्वागत किया। यहां सैकड़ो महिलाये, गांव के किसान तो थे ही छोटी-छोटी बच्चियां भी सिर पर कलश रखे स्वागत गीत गा रही थी। कड़ी धूप में 2.00 बजे इतनी बड़ी सभा और घण्टों के इंतजार में भी विचलित न होना एक बड़ी बात थी। अखिलेश जी ने यहां भाजपा से सावधान रहने को कहा। भाजपाई बहकाने और भटकाने में अव्वल हैं।

अखिलेश यादव ने अपने हर सम्बोधन में इस बात पर जोर दिया कि विकास सदभाव के माहौल में ही हो सकता है। भाजपा की नफरत फैलाने और समाज को बांटने की नीति लोकतंत्र और विकास की नींव को खोखला बनाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवाद ही एक मात्र राजनैतिक व्यवस्था है जिसको अपनाकर खुशहाली के रास्ते पर चला जा सकता है। भाजपा बुिनयादी मुद्दों पर बात नही करती है। वह गरीब की जिंदगी मे बदलाव नही चाहती है। उसे जनता के मन की बात सुनना गंवारा नही, वह तो अपने मन की बात ही देश पर थोपती है। श्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के लोगों का भरोसा दिलाया है। भाजपा के षडयंत्र से मध्य प्रदेश की जनता को बाहर करने और एक नया खुशहाल मध्य प्रदेश बनाने के लिए जनता के साथ एकजुट होकर समाजवादी पार्टी संघर्ष करेगी।

 मोदी सरकार के इस फैसले से SC, ST,OBC और अल्पसंख्यक के मन मे पक्षपात की आशंका- शिवपाल यादव

राहुल गांधी ने छात्रों को किया आगाह, बताया मोदी सरकार कैसे आरएसएस के अनुकूल अफसरों को भरेगी

कैराना उपचुनाव हुआ और भी दिलचस्प,बीजेपी को रोकने के लिए दो बड़े दुश्मन हुए एक

कर्नाटक जा रहे अखिलेश यादव, पूरी करेंगे अपनी ये हसरतें

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी को पुलिस वाले ने सरेआम मारा थप्पड़,जानिए क्या है पूरा मामला

 सामाजिक असमानता दूर करने के लिये, जाति जनगणना के आंकडे सार्वजनिक करे मोदी सरकार- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव चले पिता की राह पर, इस समाजवादी चिंतक को माना अपना आदर्श

कर्नाटक चुनाव परिणाम बदलने का बीजेपी इस तरह ले रही बदला- अखिलेश यादव

दलित, ओबीसी और माईनारिटी संगठनों का बना परिसंघ, उदितराज के नेतृत्व मे जनांदोलन की तैयारी

अखिलेश-मायावती पहली बार दिखेंगे एक मंच पर साथ…..

देश मे राजनीति करवटें बदल रही है, अगले दस महीने में बड़ा बदलाव-शत्रुघ्न सिन्हा