Breaking News

समाजवादी पार्टी ने उत्तराखण्ड के नगर निगम और लोकसभा चुनावों को लेकर की बड़ी घोषणा

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तराखण्ड मे होने जा रहे नगर निगम चुनावों और लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ मे आज उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये ये घोषणा की।

भाजपा कुछ नया संकट पैदा करने की रणनीति बनाने में जुटी-अखिलेश यादव

बीजेपी नेता ने खोला पुलिस भर्ती का रेट…..

 अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड के संदर्भ में कहा कि उत्तराखण्ड की सभी पांचों संसदीय क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उत्तराखण्ड के नगर निगम के चुनावों में भी समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी से भागीदारी निभाएगी। यह बात अखिलेश यादव ने आज जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट, लखनऊ में  उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट के दौरान कही।

शिवपाल यादव उतरे मैदान में, की शानदार बैटिंग

कौन होगा यूपी का नया मुख्य सचिव..?

उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  कुलदीप सिंह रावत के साथ सर्वश्री अतुल शर्मा एवं तजिन्द्र सिंह ब्रिक (महासचिव) राजेन्द्र सब्बरवाल (जिलाध्यक्ष ऊधम सिंह नगर) तथा भगवत सरन कुठारी अखिलेश यादव से मिले। पीलीभीत के नानकमता साहिब गुरद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा मुहाबा सिंह के साथ सरदार जसवीर सिंह, हरजिंदर सिंह तथा कुलवंत सिंह ने भी सपा अध्यक्ष से भेंट की। उन्होंने सरोपा देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष  का सम्मान किया।

इस राज्य के लिए बसपा ने लिया बड़ा निर्णय,अकेले लड़ेगी चुनाव…

आईएएस एसोसिएशन ने हड़ताल पर दी सफाई, की प्रार्थना- मुख्यमंत्री हमारी सुरक्षा करें

इस अवसर पर, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारों की कामयाबी सिफर रही है। हर मोर्चे पर भाजपा सरकारें विफल रही हैं। समाजवादी पार्टी चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री बदलना चाहिए। लोकतंत्र में लोकलाज जैसी कोई चीज भाजपा में नहीं दिखाई देती है। सिद्धांत और सेवा की राजनीति से उसका कोई लेना देना नहीं। जनता भाजपा से न्याय और कल्याण की कतई उम्मीद नहीं रखती है। सन् 2019 में राजनीति को नई दिशा मिलेगी।

जब सरकार जनता से डरने लगे, तो समझिए उसके जाने का समय आ गया-आम आदमी पार्टी

भाजपा को उसी के गढ़ में सपा ने दिया जोर का झटका, कहा-चुनाव महंगा करने वालों को मिला जवाब

दलितों-पिछड़ों का बीजेपी से मोह भंग, खोज रहें हैं दूसरा विकल्प

लोकसभा चुनाव से पहले सपा ने इस राज्य में झोंकी ताकत,अखिलेश यादव का फिर दौरा

कांग्रेस ने दिया नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर….

BJP सांसद ने कहा, SC/ST एक्ट में बदलाव से दलितों के खिलाफ हमले बढ़े

अखिलेश यादव ने कहा,मैं इनको अपने घर कभी नहीं बुलाऊंगा,जानिए क्यों…