Breaking News

शामली में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष में, चार लोग गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फनगर,  शामली जिले के पीरखेड़ा गांव में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सामाजिक न्याय की बड़ी लड़ाई को समाजवादी ही लड़ सकते हैं-अखिलेश यादव

भाजपा ने मौर्य-कुशवाहा समाज को ठगा, लोकसभा चुनाव मे अपमान का बदला लेंगे- प्रमोद चंद मौर्य
दो समुदायों के बीच कई राउंड फायरिंग में दोनों पक्षों के चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाॅक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शलोक कुमार ने बताया कि गोली लगने के कारण वे घायल हो गये और उनका एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह घटना कल रात झिंझाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुई।
घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

आजम खां को लगा बड़ा झटका…..

भाजपा से युवाओं की ख़ुशी देखी नहीं गयी, इस लिए मुस्कान छीनकर आँसू दे दिया-अखिलेश यादव

यहां एक अन्य घटना में पुलिस ने पुरबालियान गांव में एक परिवार पर कथित तौर पर हमला करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (शहर) ओमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि हमले में कुछ लोग घायल हो गये हैं। स्थिति नियंत्रण में है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

8 साल बाद मिर्चपुर दलित हत्याकांड का आया फैसला,जानिए कितने छूटे, कितने दोषी करार….

योगी सरकार का बड़ा फेरबदल, कई IAS अफसरों का हुआ तबादला

यूपी में हुए अफसरों के बंपर तबादले,देखें पूरी लिस्ट….

इस वरिष्ठ BJP सांसद ने AAP सरकार कि तारीफ की,जानिए क्यों…