Breaking News

प्रसपा अकेले दम पर सरकार बनायेगी-शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ ,  समाजवादी पार्टी के साथ विलय की अटकलों को विराम देते हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर उनकी पार्टी अकेले दम पर सरकार बनायेगी।

दुनिया में आ गया है एलियन,सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद…

शिवपाल सिंह यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों पर पिछले कुछ दिनो से उनकी पार्टी के सपा में विलय की संभावना जतायी जा रही है जो सरासर गलत है। सपा या किसी और दल में उनकी पार्टी के विलय होने का सवाल ही नहीं उठता। प्रसपा अपने दम पर 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिये कमर कस चुकी है।

एजेंसी से मुफ्त में ले सकते हैं गैस सिलेंडर का रेगुलेटर…

पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी का खाता तक नहीं खुलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय प्रसपा को अस्तित्व में आये कुछ ही समय हुआ था। चुनाव से एक महीना पहले चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ। इसके बावजूद पार्टी ने 11 राज्यों में चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाई। इस चुनाव के जरिये सभी प्रमुख दलों को प्रसपा की ताकत का अंदाज हो गया।

बच्चे की मौत, हाथियों ने किया अंतिम संस्कार, देखे वीडियो…

उन्होंने आगे कहा कि 2022 के चुनाव के लिए हमारा पहला लक्ष्य संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना होगा। इस दिशा में हमने काम करना शुरू भी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए शिवपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ईमानदारी और निष्ठा पर सवाल उठाने का कोई सवाल नहीं उठता लेकिन उनके मंत्री और अफसर एयरकंडीशन कमरों से बाहर निकलना ही नहीं चाहते। इसलिए प्रदेश में भ्रष्टाचार पहले के मुकाबले और बढ गया है।