Breaking News

लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने अपनी रणनीति का किया खुलासा

लखनऊ, प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा किया है।

शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि लोकसभा के चुनाव पर हमें 80 सीटों पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि हम एक समान विचारधारा के लोगों से बात करेंगे, हमारी सेक्यूलर लोगो से बात चल रही है,और जल्द ही फैसला होगा। उन्होंने कहा कि यह निश्चित तय है कि अबकी केन्द्र में जो सरकार बनेगी वह बिना प्रसपा लोहिया के सहयोग से नहीं बनेगी..!

भाजपा को आड़े हाथों लेते हुऐ प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इन पर लोगो का भरोसा उठ गया है,”सब का साथ,सब का विकास”, अच्छे दिन आयेंगे, काला धन लायेंगे, बेरोजगारों को २करोड रोजगार देंगे, भ्रष्टाचार तीन महीने में खत्म हो जायेगा आदि, भाजपा ने यह सब कुछ नहीं किया सब खोखले वादें साबित हो गये..!

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज किसानो की हालत बत से बत्तर हो गई है । आवारा पशुओं के कारण आज किसान परेशान हैं। खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं के कारण ही, रात-रात भर जाग कर किसान अपनी फसलों की रक्षा कर रहा है । इस पर भी कहीं हल्की चूक हो गई तो फसल बर्बाद ..!

वहीं GST पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा  कि भाजपा ने एक टैक्स की बात कही थी पर अब देखिये कितने टैक्स लग रहे है..! आज छोटे व्यापारियों की हालत खराब हो गयी है पहले वह एैकांउटेंट,फिर सीए के पास दौड़े,फिर तीन महीने में हिसाब दे..!

नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि,जब नोट बंदी की जाती है तो पहले विचार किया जाता है कि लोगो को तकलीफ ना हो, प्रधानमंत्री जी को देखना चाहिए था, जहां-जहां, जिस-जिस देश में नोटबंदी हुई वहां उस देश की अर्थव्यवस्था खत्म हो गई..!

आज प्रदेश में योगी जी का राज नहीं प्रदेश ब्यूरोक्रेट चला रहे है, प्रदेश में नौकरशाही का राज है इसलिए दिक्कतें आ रही है। जब मंत्रियो की नहीं सुनी जाती तो जनता की बात ही छोड़िए..! जबकि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है।