Breaking News

शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चे को अन्य राज्य मे भी दिया विस्तार, कई पदाधिकारी नियुक्त

लखनऊ, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चे का यूपी के अलावा दूसरे राज्यों मे भी विस्तार करते हुये विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों की सूचियां जारी कर दी। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के 14 मंडल प्रभारियों और 51 जिलों के जिलाध्यक्षों, 5 फ्रंटल संगठन के राज्य पादाधिकारियों और पार्टी प्रवक्ताओं की सूचियां जारी की थी।

फिर बढ़े तेल के दाम, जानें आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट..

Maruti Suzuki Swift क्या हादसे में बचा पाएगी आपकी जान, जानकर रह जाएगें हैरान

शिवपाल सिंह ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के कुछ और पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी है जिसमे उन्होने पहली बार यूपी से हटकर किसी दूसरे राज्य मे मोर्चे के पदाधिकारी की नियुक्ति की है। शिवपाल सिंह ने पूजा खन्ना को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। इसी के साथ जर्रार हुसैन के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यूपी पुलिस को योगी सरकार देगी ये बड़ा तोहफा….

यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को लगा बड़ा झटका…

शिवपाल सिंह ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रहे चक्रपाणि यादव और प्रशांत पाठक को पार्टी  प्रवक्ता बनाया है। इससे पहले वह एक दर्जन से अधिक प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर चुकें हैं। इसके अतिरिक्त शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चे के फैजाबाद मंडल प्रभारी सहित 8 और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसप्रकार अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के यूपी मे 75 जिलों मे से 58 मे जिलाध्यक्ष हो गयें हैं।

अब हथियार खरीदना हुआ आसान, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन….

एशियाई पैरा खेलों में संदीप चौधरी का विश्व रिकार्ड,भारत को तीन स्वर्ण सहित 11 पदक

शिवपाल सिंह ने सूची जारी करते हुए कहा कि, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में  पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। आप सभी से अपेक्षा है कि आपके अनुभव, परिश्रम एवं सक्रियता से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को गतिशीलता एवं मजबूती मिलेगी।

सीबीआई नही ढूंढ पायी जेएनयू के छात्र नजीब को, हाईकोर्ट ने ‘क्लोजर रिपोर्ट ’ की इजाजत दी

गुजरात हिंसा को लेकर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को दी खुली धमकी ?

हिंसा के बीच गुजरात मे, यूपी और बिहार के IAS व IPS अफसरों की संख्या आयी सामने

‘#मी टू’ अभियान’ से उत्साहित केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने की ये खास मांग

चीनी मिल मालिकों की मदद कर, भाजपा सरकार ने जाहिर किये अपने ये इरादे-अखिलेश यादव