Breaking News

शिवपाल यादव यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, समाजवादी पार्टी को देंगे सीधी टक्कर

लखनऊ, समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिवपाल सिंह यादव ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उनकी इस इच्छा से सबसे बड़ा खतरा समाजवादी पार्टी के लिये बढ़ गया है।

शिवपाल सिंह यादव वर्तमान मे, इटावा जिले के जसवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं। लेकिन शिवपाल सिंह यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव मे, समाजवादी सेकुलर मोर्चे के बैनर तले लोकसभा चुनाव खुद लड़ने का मन बना लिया है।

सूत्रों के  अनुसार, शिवपाल यादव ने खुद लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये जिस सीट को चुना है, वह वर्तमान मे समाजवादी पार्टी की सीट है। उन्होने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से लड़ने का मन बनाया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव वर्तमान मे यहां से सांसद हैं। अब तक की खबरों के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव मे भी, समाजवादी पार्टी पुन: अक्षय यादव को इसी सीट से लड़ायेगी।

 एेसी स्थिति मे, शिवपाल यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से खुद चुनाव लड़कर समाजवादी पार्टी आलाकमान को सीधी टक्कर देने के मूड मे हैं। सूत्रों के अनुसार, फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर शिवपाल यादव काफी मजबूत स्थिति मे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव फिरोजाबाद में सक्रिय पदाधिकारियों की बड़ी फौज खड़ी करने का काम शुरू कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और मुस्लिम वोट बैंक पर पूरी पकड़ रखने  वाले पूर्व विधायक अजीम भाई को शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का जिलाध्यक्ष बना दिया है। साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सिरसागंज विधायक हरीओम यादव के बेटे विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू यादव भी शिवपाल यादव के खेमे में चले गए हैं।  जसराना के पूर्व विधायक रामवीर यादव वर्तमान में भाजपा में शामिल हैं लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्द ही वह शिवपाल यादव का दामन थाम सकतें हैं।

 ऐसे स्थिति में यह माना जा रहा है कि शिवपाल यादव के फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने पर रोमांचक मुकाबला चाचा शिवपाल यादव और भतीजे वर्तमान सांसद अक्षय यादव के बीच होगा, क्योंकि सपा अक्षय को इस सीट से दोबारा प्रत्याशी बनाकर चुुनाव मैदान में उतार रही है।