Breaking News

श्रीकृष्ण वाहिनी का 11 सितंबर को सम्मेलन, शिवपाल होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ,  श्रीकृष्ण वाहिनी के पदाधिकारियों का राज्य सम्मेलन 11 सितंबर को  लखनऊ मे होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव होंगे।

शिवपाल का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना, छोटे दलों का बड़ा ठिकाना

भगवान श्रीकृष्ण के व्यवहारिक ज्ञान का सार, जीवन मे सफलता पाने का महामंत्र

श्रीकृष्ण वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण वाहिनी के पदाधिकारियों का राज्य सम्मेलन 11 सितंबर को  लखनऊ के गोमती नगर मे स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान मे प्रात: 10 बजे से प्रारंभ  होगा जोकि सायंकाल चार बजे तक चलेगा। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव होंगे।

शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को लेकर किया बड़ा दावा

सुप्रीम कोर्ट की प्रणाली पर सवाल उठाने वाले जज, होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायधीश

श्रीकृष्ण वाहिनी के मुख्य महासचिव अशोक यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण वाहिनी के पदाधिकारियों के राज्य सम्मेलन मे केवल यूपी के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन मे प्रदेश की प्रमुख जनसमस्याओं के निराकरण, राजनैतिक रूप से पीड़ित और अपमानित जनप्रतिनिधियों के संरक्षण और लोकसभा चुनाव मे श्रीकृष्ण वाहिनी की भूमिका पर चर्चा  होगी।

समाजवादी पार्टी मनायेगी, छात्र जागरूकता सप्ताह, समाज की चुनौतियों से करायेगी रूबरू

आईसीसी रैंकिंग जारी, देखिये कौन रहा शीर्ष पर, किस क्रिकेटर ने लगायी छलांग?

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन की घोषणा के बाद लखनऊ मे शिवपाल सिंह यादव का यह पहला प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम है जिसमे वह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। श्रीकृष्ण वाहिनी शिवपाल सिंह यादव के कट्टर युवा समर्थकों का संगठन है जो कई सालों से सक्रिय रूप से कार्यरत है। सूत्रों के अनुसार, यह चर्चा है कि इस कार्यक्रम मे शिवपाल सिंह यादव अपने समर्थकों से विचार विमर्श कर भावी रणनीति का खुलासा कर सकतें हैं।

शिक्षक व दारोगा भर्ती के अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को दिया ज्ञापन, बताया- आरक्षण मे भी हुआ घपला

कांग्रेस का बड़ा एेलान, टिकट चाहिए तो करना होगा ये जरूरी काम

इस राज्य मे कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, बीजेपी पिछड़ी

बगावत के बावजूद, अखिलेश यादव क्यों नही ले रहे शिवपाल सिंह के खिलाफ एक्शन ?