Breaking News

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के छह जवान कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई,  महाराष्ट्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के छह जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोरोना के खतरे को देखते हुए, लखनऊ का ये इलाका किया गया सील

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये जवान मुंबई के निकट खारघर में तैनात थे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सीआईएसएफ के पांच जवानों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पनवेल नगर निगम क्षेत्र में अभी तक ‘कोविड-19’ के संक्रमण के 14 मामले सामने आए हैं। खारघर, पनवेल नगर निगम क्षेत्र में आता है।

लाॅकडाउन मे सामूहिक रूप से नमाज अता करते दो दर्जन से अधिक नमाजी गिरफ्तार