Breaking News

दिल्ली से सटे यूपी के जिलों मे कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार तेज?

लखनऊ,दिल्ली से सटे यूपी के जिलों मे कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार तेज है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को 15 महिलाओं समेत 35 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद जिले में कोविड.19 संक्रमितों की कुल संख्या 1433 पहुंच गई है।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालिज के कोविड.19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि आज कुल 2625 नमूने लिये गये थे जिनमें 35 नये कोरोना संक्रमितों में किला परीक्षितगढ़ से 24 वर्षीया महिला, 20 वर्षीया युवती,माधवपुरम से 26 वर्षीय पुरुष,रोहटा रोड से 19 वर्षीया युवती,अशोक विहार से 50 वर्षीया महिला,सुभाष नगर से 40 वर्षीया महिला,शारदा रोड से 70 वर्षीय पुरुष,60 वर्षीय पुरुष,थाना कंकरखेड़ा से 48 वर्षीया महिला,पुलिस कांस्टेबिल 28 वर्षीय पुरुष,कांस्टेबिल 40 वर्षीय पुरुष,कांस्टेबिल 25 वर्षीय पुरुष,शिवशक्ति नगर से 25 वर्षीय पुरुष,47 वर्षीया महिला,पल्हैड़ा से 55 वर्षीय पुरुष,47 वर्षीय पुरुष,45 वर्षीया महिला,21 वर्षीया महिला,22 वर्षीय पुरुष,रासना गांव से 18 वर्षीय युवक,नेहरू नगर से 23 वर्षीय पुरुष,चंद्रलोक कॉलोनी से 55 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय पुरुष,औरंगशाहपुर डिग्गी से 35 वर्षीय पुरुष,34 वर्षीया महिला,14 वर्षीय किशोर,10 वर्षीय बालक,12 वर्षीया किशोरी,जाकिर कॉलोनी से एक माह का शिशु,खैरनगर चौपला से 17 वर्षीया किशोरी,जानी से 65 वर्षीया महिला, शेखपुरी गांव से 25 वर्षीया महिला,संजय नगर से 38 वर्षीय पुरुष तथा 17 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

डॉ चौधरी ने बताया कि कोविड 19 की रोकथाम के लिये विशेष सर्विलांस अभियान के तहत आज 68023 घर शामिल किये गये जहां से 417 नमूने लिये गये। जिले में अब तक 74 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है और कोविड.19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 1433 पहुंच गई है जबकि अब तक कुल 910 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं और 449 सक्रिय रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।