Breaking News

नागरिकता संशोधन कानून का इस तरह हुआ विरोध, जानकर चौंक जायेंगे आप ?

नैनीताल, नागरिकता संशोधन कानून  के विरोध में  प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की बजाय  एक अनोखा तरीका अपनाया और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में नागरिकता संशोधन कानून  के विरोध में  प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की बजाय राष्ट्रगान गाकर और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर एक मिसाल पेश की और शांतिपूर्ण ढंग से विरोधर प्रदर्शन किया।

देश में सीएए का विरोध जहां हिंसक रूप ले रहा वहीं उत्तराखंड के हल्द्वानी में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इस कानून का हिंसक विरोध करने वालों के सामने एक नजीर पेश की। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण विरोध के साथ जहां अपनी बातें कहीए वहीं हिंसा के बजाय राष्ट्रगान गाया और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये।
मुस्लिम संगठनों का आज यहां सीएए का विरोध प्रदर्शन करने का पूर्व घोषित कार्यक्रम था। जहां शहर के चौराहे पर हजारों लोग जुटेए वहीं प्रशासन भी प्रदर्शन से निपटने के लिए चौकस रहा। प्रशासन ने हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिये प्रादेशिक सशत्र बल ;पीएसीद्ध एवं पुलिस की कई बटालियन तैनात की थी। सादी वर्दी में सतर्कता विभाग की टीमें भी लगायी गयीं थीं। प्रदर्शनकारियों पर सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से लगातार नजर रखी जा रही थी।
जिलाधिकारी सविन बसंल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील कुमार मीणा ने स्वयं मोर्चा संभाला और मौके पर नजर बनाये रखी। यही नहीं इस विरोध प्रदर्शन पर सभी लोगों की नजर रखी गयी। खासकर उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के लोगों पर नजर रखी गयी। सभी जिला प्रशासन की ओर से हालांकि हर प्रकार की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी।
विरोध प्रदर्शन के लिये 41 उलेमा एवं कई संगठनों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों लोग ताज चौराहे पर जुटे। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर एवं पोस्टर भी लेकर आये थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनरों और तख्तियां थी। वक्ताओं ने सीएए का जोरदार विरोध किया और इस कानून को देश की गंगा.जमुनी तहजीब के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून देश को जोड़ने के बजाय तोड़ने वाला है। कुल मिलाकर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि प्रदर्शनकारियों ने विरोध के बावजूद सभी का दिल जीत लिया। प्रदर्शन शुरू होने से पहले सभी ने जोर शोर से राष्ट्रगान गाया। हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये और फिर अपनी बात कही।

जिलाधिकारी बसंल ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। समाज में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रहे यह कोशिश लगातार की जा रही है।