Breaking News

सन ऑफ मल्लाह महागठबंधन में शामिल, तेजस्वी यादव ने कहा ?

पटना,  विकासशील इंसान पार्टी , वीआईपी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी आज बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बिहार में राष्ट्रीय जनता दल  नीत महागठबंधन में शामिल हो गये।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव,  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,  हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विधान पार्षद संतोष मांझी और लोकतांत्रिक जनता दल  के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन राय की उपस्थिति में मुकेश  सहनी ने महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा की। मुकेश सहनी के साथ बड़ी संख्या में उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के महागठबंधन में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से महागठबंधन और मजबूत हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गैर भारतीय जनता पार्टी  दलों को एकजुट करने का जो सपना देखा था वह अब पूरा हो रहा है।

उन्होंने एक बार फिर दुहराया कि महागठबंधन जनता के दिलों का गठबंधन है। संविधान बचाने , गरीब-गुरबों को मजबूत करने,  किसानों – बेरोजगारों के साथ ही सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए महागठबंधन दिन-प्रतिदिन विस्तार लेता जा रहा है।