Breaking News

पीएम मोदी को तेजस्वी यादव ने बताया, नकली ओबीसी, दिए सबूत

लखनऊ, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकली पिछड़ा वर्ग का यानि ओबीसी बताया है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा है कि मोदी जी, आप जन्मजात नहीं नक़ली ओबीसी है।
उन्होंने इस आरोप के समर्थन में कई तथ्य भी दिए हैं। तेजस्वी यादव ने लिखा है-

नरेंद्र मोदी जी,

आप जन्मजात नहीं नक़ली ओबीसी है। और हाँ आपने चोरी की है। क्या किया है पिछड़ों के लिए?

PMO में एक भी अधिकारी OBC नहीं है।
देश में कोई VC, प्रोफ़ेसर OBC नहीं है।
किसी संवैधानिक संस्था का निदेशक OBC नहीं है।
जातीय अनुपात में OBC का आरक्षण क्यों नहीं बढ़ाया?

नरेंद्र मोदी जी नक़ली पिछड़े है। जन्म से लेकर 55 वर्ष तक वो अगड़े थे फिर एक दिन अचानक पिछड़े बन गए।

सच्चा, अच्छा और असली जन्मजात पिछड़ा कभी भी झूठा, बनावटी, मिलावटी, सजावटी और दिखावटी नहीं होता।

पिछड़ों को बेवक़ूफ़ समझे है का गुजराती महोदय? क्या किए है पिछड़ों के लिए अगड़े महोदय?