Breaking News

दिल्ली हिंसा पर सोनिया गांधी के ये पांच सवाल, जानिये किसका मांगा इस्तीफा ?

नई दिल्ली, दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच सवाल कियें हैं।

इसी के साथ उन्होने गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है।

कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसे पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा के लिए गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस मे सोनिया गांधी ने देश की ओर से ये पांच सवाल पूछे-

  • गृह मंत्री अब तक कहां थे और क्या कर रहे थे?
  • मुख्यमंत्री केजरीवाल अब तक कहां थे और क्या कर रहे थे?
  • अब तक क्या जानकारी ली गई और क्या कार्रवाई हुई?
  • दिल्ली के दंगावाले इलाकों में कितनी पुलिस बल लगाए गए?
  • दिल्ली में जब हालात बेकाबू हो गए थे, तब ऐसै में सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स क्यों नहीं बुलाईं गईं?

 इससे पहले,दिल्ली हिंसा में 18 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक  हुई। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी. चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य पार्टी नेता शामिल हुए।

हालांकि, इसमें राहुल गांधी शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वे देश से बाहर हैं। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों की बैठक आज बुलाई है।