Breaking News

पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करती हैं ये लड़कियां, एेसे आयीं पकड़ मे..

नयी दिल्ली, कुछ लड़कियां सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत कर रही थीं।  जिससे स्थानीय लोग बुरी तरह परेशान थे। आखिर उन्होने इन लड़कियों से निबटने का उपाय ढूंढ ही लिया।

रोहिणी के 20 सेक्टर में,  स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ  महिलाएं यहां पुरुषों को इशारे करती हैं, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग यहां एक वेश्यावृति रैकेट चला रहे हैं जिससे क्षेत्र की शांति भंग होती है।  पुलिस को सोमवार शाम सात बजे इस संबंध में एक फोन कॉल आया।

 घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग यहां एक वेश्यावृति रैकेट चला रहे हैं।पुलिस ने एक घर से चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जहां वह किराएदार के रूप में रहती थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक वेश्यावृति का पता इस मामले में नहीं चला है। लेकिन पुलिस ने इन महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज किया है।