Breaking News

यूपी में कोरोना की जंग में ये कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन

लखनऊ, कोरोना वायरस संक्रमण के बाद उपजी विषम परिस्थिति में योगी सरकार का सहयोग करने के लिए वाणिज्य कर के करीब 4500 कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का फैसला किया है।

विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ और वाणिज्य कर सेवा संघ अधिकार संघ के लगभग 4500 कर्मचारी और अधिकारी अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेगें। यह धनराशि करीब एक करोड रूपये होगी।

उप्र वाणिज्य कर चतुर्थ श्रेणी संघ के प्रदेश महामंत्री ने सुरेश सिंह यादव ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन राजकीय कोष में जमा करने की घोषणा की है। प्रदेश में 3250 कर्मचारी है, इनका औसतन वेतन एक दिन का 13 से 14 रूपये है। इस आधार पर 4166500 की सहायता करेगा। जबकि वाहन चालक के प्रदेश महामंत्री प्रेम प्रकाश ने व प्रदेश के वाहन चालकों का एक दिन लगभग 688500 रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराए जाएगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष वाणिज्य कर के राजवर्धन सिंह ने अपने 800 अधिकारियों का एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। इनके द्वारा लगभग 25 लाख रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष मे जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाॅक डाउन समाप्त होने के बाद संघ की बैठक कर सरकार को और भी मदद का निर्णय लिया जाएगा।