इस देश ने भारतीय विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए की ये बड़ी घोषणा

नयी दिल्ली , आयलैंड के ट्रिनीटी कॉलेज डबलिन में भारतीय विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आकर्षित करने के लिए ने इंजीनियरिंग, पर्यावरण और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए पांच लाख यूरो के तीन छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। इसके साथ ही अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रैजुएट प्रोग्राम के लिए प्रति वर्ष एक हजार से 5,000 यूरो तक की छात्रवृत्तियां दी जायेंगी।

संस्थान ने आज जारी बयान में कहा कि भारतीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए राजधानी दिल्ली में कार्यालय शुरू किया गया है। छात्रवृत्ति को रणनीतिक प्रयास बताते हुये उसने कहा कि संस्थान के तीन स्कूलों इंजीनियरिंग, प्राकृतिक विज्ञान और कंप्युटर विज्ञान एवं सांख्यिकी में शिक्षा और शोध का विस्तार किया जा रहा है।

संस्थान ने कहा कि नया पाठ्यक्रम पेश करने से आईसीटी, जीवन विज्ञान (चिकित्सा प्रौद्योगिकी), सस्टेनेबलीटी और इंजीनियरिंग (औद्योगिक उत्पाद) जैसे ज्ञान-प्रधान सेक्टरों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे टेक्नोलॉजी फॉर चेंज, स्मार्ट सिटीज, डेटा साइंस, सस्टेनेबल एनर्जी, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास, स्पेशियल डेटा एनालिसिस और प्रबंधन, विकासशील देशों के लिए जल और ऊर्जा जैसे नए इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम भी विकसित होंगे।

Related Articles

Back to top button