Breaking News

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नये न्यायाधीश, जानिये स्वीकृत संख्या से कितने कम ?

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने न्यायाधीशों के तौर पर शुक्रवार को शपथ ली।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शीर्ष अदालत के अदालती कक्ष संख्या एक में आयोजित हुआ।

उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 31 है। न्यायमूर्ति माहेश्वरी एवं न्यायमूर्ति खन्ना के शपथ लेने के साथ ही यहां कुल न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई है।

न्यायमूर्ति माहेश्वरी जहां कर्नाटक उच्च न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश रहे हैं वहीं न्यायमूर्ति खन्ना दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे।