Breaking News

यूपी की चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई- अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भाजपा सरकार की इस सम्बंध में लापरवाही घोर अमानवीयता की पराकाष्ठा है। लोग डेंगू से मर रहे हैं। मलेरिया का प्रकोप फिर बढ़ा है। टीबी के मरीज बढ़े हैं। अस्पतालों में इलाज की जगह मरीजों को तकलीफ और संक्रमण बंट रहा है। अव्यवस्था का ऐसा आलम है कि अब राज्य में सामान्य आदमी की जिंदगी हर दिन खतरे में रहती है।

मुलायम सिंह यादव के परिवार मे हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टरो की टीम जुटी

खुद मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में जापानी बुखार पर नियंत्रण तो पाया नहीं जा सका, डेंगू की बीमारी फैलने से दर्जनभर लोगों की मौंते हो गई। सहारनपुर में 5 मौते डेंगू से हो गई हैं। जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो में तो बुरी हालत है। न तो मरीजो की जांच की सुचारू व्यवस्था है और नहीं दवाएं मिल पाती है।

योगी सरकार ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर,इनको होगा फायदा

राजधानी लखनऊ में रोज ही किसी न किसी के डेंगू की बीमारी से मौत की खब़रें आती हैं। यहां कई मौतें हो चुकी हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी, नेता और छात्र भी डेंगू के शिकार हुए हैं। भाजपा की एक महिला नेत्री और छात्रा की कल ही मौत हुई। यहां डेंगू मरीजों की संख्या 1100 तक पहुंच चुकी है। कई अस्पतालों में डेंगू की जांच किट भी नहीं है। बलरामपुर अस्पताल में बुधवार को ही 31 सौ से ज्यादा बुखार के बीमार पहुंचे।

अरे ये क्या हो गया दीपिका पादुकोण को…..

सिविल, लोहिया, मेडिकल कालेज, में भी यही स्थिति है। वार्डों में मरीजों की भीड़ हैं। तमाम बीमारों को तो बिना इलाज वापस किया जा रहा हैं।
भाजपा सरकार को जनता की दिक्कतों की कोई फिक्र नहीं। सत्ता सुख में उन्हें जनता की बीमारियों से मौत से कोई संवेदना नहीं है। कानपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल डेंगू मरीजों से भरे हुए हैं। शासन के दबाव से डेंगू मरीजों की संख्या और मौतों की जानकारी नहीं दी जाती है फिर भी अनुमान है कि प्रतिदिन आधा दर्जन मरीज डेंगू से मर रहे हैं। बिल्हौर विधानसभा के पिहानी गांव में 5 हजार की आबादी में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 400-500 मरीज अस्पतालों में भर्ती है।

उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र में डेंगू बुखार से 20 लोगों की मौत होने, विधानसभा कल्याणपुर में 13 और विधानसभा महाराजपुर में 24 लोगों की मौते होने की खब़र है। शासन प्रशासन का रवैया निहायत निंदायोग्य है। भाजपा सरकार इन मौतों के दायित्व से बच नहीं सकती है।
समाजवादी सरकार में एक रूपए के पर्चे पर गम्भीर रोगों तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था थी। अस्पतालों को दवाओं का पर्याप्त बजट मिलता था। डाक्टर भी नियमित रूप से ओपीडी में बैठ रहे थे।

देश को सबसे बड़ा फैसला,जाने अयोध्या केस पर ये बड़ी बातें

उनकी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया था। भाजपा की सरकार बनते ही स्वास्थ्य क्षेत्र में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गरीब का इलाज मुश्किल है। अस्पतालों में वसूली की शिकायतें आने लगी हैं। जनता इस सबसे गहरे असंतोष  और आक्रोश में हैं। खुद महामहिम राज्यपाल महोदया की पिछले दिनों टिप्पणी थी कि प्रदेश के अस्पतालों में कमीशनबाजी चल रही है इससे बेफिक्र प्रदेश की भाजपा सरकार चेती नही, बल्कि पूरी स्वास्थ्य सेवाएं ही चैपट हो गयी।

सबसे बड़ी खबर, विवादित जगह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर शिया वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज की….

अयोध्या राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा,जानिए

मुलायम सिंह यादव पर नरम हुई मायावती,किया ये बड़ा काम………

नोटबंदी की सालगिरह के साथ अखिलेश यादव ने ऐसे मनाया खजांची का जन्मदिन

ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ी खबर…..