Breaking News

महिलाओं के लिये बड़ी खुशखबरी, संपत्ति की रजिस्ट्री होगी महिलाओं के नाम

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र दिल्ली मे रहने  वाली महिलाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है, अब वह जल्द मकान

मालकिन होंगी।  रजिस्ट्री की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हाे जाएगी।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में घोषणा की कि दिल्ली की 1,700 से अधिक अनधिकृत

बस्तियों का मान्यता देने के बाद वहाँ संपत्ति की रजिस्ट्री महिला के नाम से या महिला के साथ पुरुष के नाम से संयुक्त

रूप से होगी।

श्री पुरी ने ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र दिल्ली (अप्राधिकृत कॉलोनी निवासी संपत्ति अधिकारी मान्यता) विधेयक, 2019’ पर

चर्चा के जवाब के दौरान सदन में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कानून बनने के बाद दिल्ली की अनधिकृत बस्तियों में मकानों और भूखंडों की रजिस्ट्री महिलाओं के

नाम पर हाेगी।

यह रजिस्ट्री पुरुष के साथ संयुक्त रूप से भी करायी जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के लिए मामूली शुल्क चुकाना होगा।

इन भूखंडों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हाे जाएगी।