Breaking News

नही रहे, कम्युनिस्ट नेता, पूर्व सांसद कामरेड विश्वनाथ शास्त्री

लखनऊ, कम्युनिस्ट नेता और सीपीआई के पूर्व सांसद कामरेड विश्वनाथ शास्त्री का निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव रहे पूर्व सांसद कामरेड विश्वनाथ शास्त्री मूल रूप से यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे। वर्तमान मे वह अपने बेटे के साथ लखनऊ के गोमती नगर मे रह रहे थे।

लगभग 15 दिन पूर्व गंभीर रूप से बीमार होने पर कामरेड विश्वनाथ शास्त्री को लखनऊ कोे गोमती नगर स्थित सहारा अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। कुछ दिन भर्ती रहने के बाद वह स्वस्थ होकर घर वापस आ गये थे। लेकिन आज सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उनका निधन होगया।

पूर्व सांसद कामरेड विश्वनाथ शास्त्री,  1991 में सीपीआई के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते थे। प्रतिबद्ध और समर्पित कम्युनिस्ट के रूप में सादगी और सरलता भरा उनका व्यक्तित्व आम आदमी को सहज ही उनसे जोड़ता था। कम्युनिस्ट  पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सांसद रहने के बावजूद उन्होने कभी सरकारी सुविधाओं का लाभ नही लिया और बेहद साधारण जीवन गुजारा।