Breaking News

अभिनेता विवेक ओबराय के ट्वीट पर मचा हंगामा, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय को लोकसभा चुनावों के एक्जिट पाेल को लेकर किये गये ट्वीट पर नोटिस जारी किया है और माफी मांगने के लिए कहा है।

यूपी में निकली हजारों पदों पर भर्तियां,जल्द करें आवेदन…

इससे पहले आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आज  विवेक ओबराय के ट्वीट को महिलाओं के लिए घिनौना करार देते हुए कहा है कि इसे सोशल मीडिया से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि विवेक ओबराय को इस ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगनी चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मात्र 850 रुपये में अपने दुश्मन के साथ कर सकतें है ये काम….

महिला आयोग ने इस मामले में स्वत संज्ञान लेते हुए विवेक ओबराय को नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है। श्रीमती शर्मा ने आज एक ट्वीट कर कहाकि यह ट्वीट एक महिला के लिए पूरी तरह से घिनाैना, अप्रिय और अपमानजनक है। महिला आयोग इसे लेकर विवेक ओबराय को नोटिस जारी करेगा।

खेसारी लाल यादव ने सपना चौधरी के साथ किया ये काम,वीडियो हुआ वायरल..

फिल्म अभिनेता ने एक्जिट पोल पर तंज करते हुए ट्वीट किया है जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन को अभिनेता सलमान, विवेक ओबराय तथा अभिषेक बच्चन एवं उनकी बेटी अराध्य के साथ अलग-अलग फोटो में दिखाया गया है। ट्वीट में चार तस्वीरें हैं जिनको होम डिलीवरी, ओपिनियन पोल, एक्जिट पोल और रिजल्ट का नाम दिया गया है।

रेलवे ने निकाली बंपर वैकेंसी,जल्द करें आवेदन…

विवेक ओबराय ने ट्वीट के साथ लिखा है,  हा हा,  यहां कोई राजनीति नहीं। केवल जिंदगी।
इसके बाद सोशल मीडिया पर विवेक ओबराय के पक्ष.विपक्ष में हजारों ट्वीट किये जा रहे हैं।

इस बीच महाराष्ट्र महिला आयोग ने इस ट्वीट को लेकर विवेक ओबराय को नोटिस जारी किया है।

चिकन खाने से हुई एक व्यक्ति की मौत

पहले गर्भवती लड़की की हत्या, फिर गर्भ से इस तरह से निकाला बच्चा

चूर चूर नान पर कोर्ट ने दिया ये फैसला,जानिए पूरा मामला….

इस तारीख से नहीं मिलेगा पेट्रोल,जानिए क्यों….

दुनिया के सबसे बड़े इस देश के नोट पर छपी है गणेश जी की फोटो

महिला खा रही थी ये जिंदा जीव, जैसे ही लिया मुंह में फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

अपने चेहरे पर कॉकरोच रखकर तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं लोग,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

बिना शादी के ही पिता बनने जा रहे हैं सलमान खान….