Breaking News

उनके बनाये फार्मूले पर जब हमने जवाब दिया, तो भाजपा सभी उपचुनाव हार गई- अखिलेश यादव

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जब समाजवादी पार्टी ने उनके फार्मूले पर जवाब दिया तो भाजपा सभी उपचुनाव हार गई।

बीजेपी का यादव सम्मेलन: निशाने पर रहा सैफई परिवार, योगी सरकार मे यादवों की अनदेखी पर उठे सवाल

लखनऊ में कल मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनाव भाजपा ने जाति-धर्म, हिन्दू-मुसलमान के नाम पर लड़े थे। समाजवादी पार्टी ने उनके फार्मूले पर जवाब दिया तो भाजपा सभी उपचुनाव हार गई। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने क्षेत्रों में चुनाव हार गए। अखिलेश यादव ने कहा कि जब से गठबंधन की बात चली है भाजपा मे घबराहट है। उन्होंने कहा कि भाजपा तो केन्द्र में 40 दलों के साथ हैं तो हम भी गठबंधन से जीत हासिल करेंगे और देश को नया प्रधानमंत्री देंगे।

मायावती अपने नये आवास मे हुईं शिफ्ट, जानिये बसपा अध्यक्ष का नया पता

बीजेपी के ये सहयोगी दल भी, महागठबंधन में हो सकते हैं शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अब नया प्रधानमंत्री चाहते हैं। भाजपा की सरकार अब नहीं लौटने वाली है। जनता हराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहकाने-भटकाने नहीं दिया जाएगा। यह चुनाव किसान, गरीब, बेकारी, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लड़ा जाएगा। सन् 2019 में चुनाव का पूरा फोकस विकास पर होगा।

यूपी मे एकबार फिर अराजक तत्वों के हौसले बुलंद, डा. आंबेडकर निशाने पर, तोड़ी गई प्रतिमा

भाजपा का आज लखनऊ में यादव सम्मेलन, जानिये क्या है जमीनी हकीकत ?

उन्होंने कहा भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। उसका एजेंडा साम्प्रदायिकता का रहता है। समाजवादी पार्टी विकास और सामाजिक सद्भाव के लिए राजनीति करती है। नौजवानों को समझना होगा कि विकास से ही नौकरी और रोजगार मिलेगा और खुशहाली आएगी। लोग इसे समझेंगे और विकास के नाम पर ही वोट करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपने वादे न निभाकर देश को धोखा दिया हैं। किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को निराश किया हैं।

खजांची के जन्मदिन पर अखिलेश यादव करेंगे यह काम शुरू

भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा पिछड़े व दलित युवाओं की नौकरी छीनने का काम किया- अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद कम क्यों नहीं हुआ? न कालाधन खत्म हुआ और न ही भ्रष्टाचार, जिसका प्रधानमंत्री जी दावा कर रहे थे। नोटबंदी के समय जो बच्चा बैंक की लाइन में पैदा हुआ उसका भाग्य कहां खुला? गरीब से कहा गया था जनधन खाते में 15 लाख रूपया आएगा, वह किसे मिला? उन्होंने कहा जीएसटी से क्या फायदा हुआ? लगभग हजारों उद्यमी बाहर चले गए तो फिर यहां कौन काम करेगा?

बुरी तरह फंस गई थी बीजेपी सरकार, तब की भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की रिहाई, ये रही मजबूरी..?

मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री की बेटी ने किया बड़ा एेलान, पिता के खिलाफ लड़ेगी लोकसभा चुनाव

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी कोई काम नहीं कर रहे हैं गन्ना किसानों से कह रहे हैं कि अब गन्ना नहीं बोओ इससे डायबिटीज होती हैं। बंदर से परेशान हैं तो हनुमान चालीसा पढ़ो। मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद में इंसेफ्लाटिस से सैकड़ों बच्चों की मौत हुई उन्हें आक्सीजन नहीं मिल सकी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित, लगे ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप

गन्ना- किसानों को कम खेती करने के भाजपा के सुझाव के पीछे ये खतरनाक साजिश-अखिलेश यादव              अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि भाजपा ने अपना तो कोई काम नहीं किया है जो काम समाजवादी पार्टी ने किए उनको ही अपना बता रहे हैं। उनके समय कानून व्यवस्था बदहाल हुई है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही है। फर्जी एनकाउण्टर हुए है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला। भाजपा सरकार बताये किसान आत्महत्या क्यों कर रहे है? बेरोज़गार नौजवानों को नौकरियां कहां मिली है? मां-बच्चे को पोषण कहां मिल रहा है? अस्पतालों में दवाएं क्यों नहीं है?

समाजवादी पार्टी ने प्रवक्ताओं की सूची मे नये नाम जोड़े़, देखिये प्रवक्ताओं की नई लिस्ट

इन पांच राज्यों में एक साथ हो सकतें हैं, विधानसभा चुनाव ?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व इतना राजनीतिक शिष्टाचार नहीं है कि वे समाजवादी सरकार की योजनाओं को स्वीकार कर सकें। ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री जी कोरिया के प्रधानमंत्री के साथ जिस मेट्रो ट्रेन से चले थे वह समाजवादी सरकार के समय की बनी मेट्रो ट्रेन है। लखनऊ में मेट्रो समाजवादी सरकार में चली। सैमसंग की शुरूआत भी तभी हुई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी 302 कि.मी. की एक भी ऐसी सड़क भाजपा नहीं बना सकी जिस पर युद्धक विमान उतरे हो। नोएडा में मोबाइल हब बनाने का काम भी समाजवादी सरकार ने किया। छात्र-छात्राओं को 18 लाख लैपटाॅप बांटे गए। बलिया-गाजीपुर सड़क की शुरूआत समाजवादी सरकार में हुई। 40 जनपदों में चार लेन सड़के समाजवादी सरकार में ही बनी है।

पतंजलि ने मार्केट में उतारे डेयरी प्रोडक्ट, दूध से लेकर पनीर तक सस्ता,देखे Rate List