Breaking News

सोशल मीडिया के जरिये सामाजिक क्रांति लाने वाली, ये महिलायें हुयी सम्मानित

नयी दिल्ली ,  सोशल मीडिया के जरिये सामाजिक क्रांति लाने वाली ‘वेब वंडर वुमेन’ को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया ।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास  मंत्रालय ने सोशल मीडिया के जरिये सामाजिक सुधार करने वालीं महिलाओं को वेब वंडर वुमेन अभियान के तहत गहरी शोध प्रक्रिया के बाद चयनित किया। इन्हीं में से चयनित 30 महिलाओं को ट्वीटर इंडिया और ब्रेकथ्रु इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सम्मानित किया।

अवार्ड के लिए मंत्रालय के पास देशभर से ऑनलाइन 230 प्रविष्टियां पहुंची थी, जिनमें से छंटनी के बाद 56 प्रविष्टियां बची। बाद में पब्लिक वोटिग व ज्यूरी द्वारा 30 महिला शख्सियतों का चयन किया गया।

‘वेब वंडर वूमन’ से सम्मानित होने वाली महिलाओं मे, परोमिता बरदोलोइ, सोनल कपूर, कृति जयाकुमार, लक्ष्मी गौतम, पारुल माथुर, सुप्रीत के सिंह, छवि वोहरा, श्वेता पाठक, विनिता देशमुख, देबरति हलदर, सगीना वलयात, सोनल गोयल, रितु महेश्वरी, नमामि अग्रवाल, मधुलिका चौधरी, सौंदर्या राजेश, अर्चना के आर, अंजेला चौधरी, अनुभति यादव, अंकिता आन्नद, जपलीन पसरीका, श्रुतु कपूर, सोहिनी चट्टोपध्याय, श्रीलेखा चक्रबर्ती, उर्वशी सरकार, अफरीन सिद्दीकी शेरवानी, अधुनिका प्रकाश, मनु खजुरिआ, रक्षिता द्विवेदी, रिषिका शर्मा।

इनमें सोनल गोयल आइएएस हैं,  जो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी  हैं।

यह सम्मान समारोह गुजरात भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेनका गांधी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमने 30 महिलाओं को चुना, जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। मैं उन सभी महिलाओं को बधाई देती हूं। उन्होंने आगे कहा कि ‘वेब वंडर वूमन’ अभियान मेरे और मेरी टीम के लिए बहुत ही दिलचस्प रहा। इस कैंपेन को सफल बनाने वाले सभी कैंपेन पार्टनर की सराहना करती हूं।