Breaking News

यादव महासभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का स्थान बदला, कल होगी यहां बैठक

लखनऊ, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का स्थान बदल गया है। यह सूचना जानकारी यादव महासभा के मुख्य प्रवक्ता अनुराग यादव ने दी।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 13 अक्टूबर को मथुरा में आयोजित की जानी थी, किंतु झांसी में युवा व्यवसाई पुष्पेंद्र यादव की पुलिस द्वारा हत्या किए जाने के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने बैठक के स्थान में परिवर्तन कर दिया है।अब प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मथुरा के स्थान पर झांसी में होगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव के निर्देशानुसार, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 13 अक्टूबर, दिन रविवार को सुबह 11 बजे से सिटी पैलेस, आरटीओ ऑफिस के पास, शिवाजी नगर, झांसी में आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी 75 जिलों, 18 मंडलों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे।

इससे पूर्व, प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव की अध्यक्षता में तीन मंडलीय सम्मेलनों का आयोजन वाराणसी, मुरादाबाद, लखनऊ में किया गया था। तीनों मंडलीय सम्मेलनों के बाद अब प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक झांसी में आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव के अतिरिक्त पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर यादव,  महासचिव, संगठन अशोक यादव, महासचिव सीएल यादव, उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, श्रीकृष्ण वाहिनी के अध्यक्ष विजय यादव आदि उपस्थित रहेंगे।