Breaking News

यादव महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक 11 फरवरी को, अहम मसलों पर होगा फैसला

लखनऊ,   अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा  अपने संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में समीक्षा बैठकों का लगातार आयोजन कर रही है।

इसी क्रम मे, 11 फरवरी दिन मंगलवार  को 11 बजे से लखनऊ के कानपुर रोड एलडीए कालोनी स्थित  वृंदावन गेस्ट हाउस (सीएमएस डिग्री कालेज के सामने ) मे प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी यादव महासभा के मुख्य प्रवक्ता अनुराग यादव ने दी।

यादव महासभा के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि यादव समाज के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव  ने राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 फरवरी 2020 को प्रदेश के सभी 18 मंडल इकाईयों तथा 75 जिला इकाईयों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करने  का निर्णय लिया है। बैठक मे यादव समाज से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया जा सकता है ।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव के अलावा महासचिव अशोक यादव, सीएल यादव, लाल बहादुर सिंह यादव आदि  वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।