Breaking News

इस प्रोजेक्ट ने मुख्य रूप से महिलाओं के लिए किया ये काम…

नई दिल्ली, इस प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से महिलाओं की सामाजिक प्रगति और उनकी खुशी की फिर से परिभाषा देने पर फोकस किया गया है। यह दिखाने के लिए कि सभी महिलाओं के पास ऊंचा से ऊंचा मुकाम हासिल करने और चमकने का अधिकार है, डीईएल48 और एमयूबी48 उनके पथप्रदर्शक बनना चाहते हैं।

भारतीय निगम, वाईकेबीके 48 एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना भारतीय निगम वाईकेबीके एंटरप्राइज (प्राइवेट) लिमिटेड और जापान के निगम एकेएस कंपनी लिमिटेड के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए की गई है। वाईकेबीके एंटरप्राइज (प्राइवेट) लिमिटेड भारतीय उपमहाद्वीप में 3×3 प्रफेशनल बास्केटबॉल का मैनेजमेंट करती है। वहीं जापान का निगम एकेएस कंपनी लिमिटेड केवल जापान में ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया में इंडियन आइडल ग्रुप्स के प्रबंधन का काम देखती है।

वाईकेबीके48 एंटरटेनमेंट ने नई दिल्ली और मुंबई की लड़कियों का आइडल ग्रुप, डीईएल48 और एमयूबी48 लॉन्च किया है। यह ग्रुप उन युवा लड़कियों की मदद करता है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। डीईएल48 ग्रुप देश की राजधानी नई दिल्ली से संचालित होगा और देश के उत्तरी क्षेत्र में काम करेगा, जबकि एमयूबी48 देश की एंटरटेनमेंट कैपिटल मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों पर अपना फोकस रखेगा।

यह दोनों ग्रुप देश भर की उन युवा लड़कियों के लिए प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेंगे, जो एक कलाकार बनने के अपने सपने को पूरा करना चाहती है और टीवी, थियेटर, फिल्म और अन्य विधाओं में अपना नाम रोशन करना चाहती हैं। हम फाइनल ग्रुप की 13 से 20 वर्ष की आयुवर्ग की लड़कियों की आई हजारों एंट्रीज में 50 लड़कियों का चयन करने के लिए देश भर में कई चरणों में ऑडिशन आयोजित कर रहे हैं।

वाईकेबीके 48 एंटरटेनमेंट के सीईओ रोहित बख्शी ने कहा, “भारत अवसरों की धरती है। डीईएल48 और एमयूबी48 की लॉन्चिंग हमारे लिए और हमारे उभरते हुए कलाकारों के लिए काफी उत्साहजनक क्षण है। किसी राष्ट्र को समृद्ध होने और उसकी खुशहाली के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। एक महिला ही घर का निर्माण करती है और देश के विकास का रास्ता महिलाओं को सशक्त बनाकर ही निकाला जा सकता है।“

रिपोर्टर-आभा यादव