Breaking News

योगी आदित्यनाथ महंत की गद्दी और मुख्यमंत्री की कुर्सी के मोह के बीच झूल रहें -अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की विडम्बना यह है कि यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत की गद्दी और मुख्यमंत्री की कुर्सी के बीच झूल रहें हैं।

बसपा उतरी मैदान में ,खोलेगी बीजेपी के दलित विरोधी कार्यों की पोल…..

बीजेपी नेता के कहने पर लड़की ने लगाया विधायक पर रेप का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की विडम्बना यह है कि यहां मुख्यमंत्री  न तो गोरखनाथ मंदिर के महंत की गद्दी का मोह छोड़ पा रहे है और नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करने में रूचि ले रहे हैं। वे प्रदेश की समस्याओं के समाधान के बजाय त्रिपुरा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल जैसे दूसरे प्रदेशों में अपनी उपस्थिति ज्यादा दर्ज कराते हैं। उत्तर प्रदेश की विपदा के गाढ़े समय में भी वे दूसरे प्रदेश में राजनीतिक एजेण्डा पूरा करने में व्यस्त दिखते हैं।

अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से की ये अहम अपील….

न्यायपालिका में आरक्षण के लिए अब ” हल्ला बोल- दरवाजा खोल” आंदोलन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को आए आंधी-तूफान ने आगरा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। जनधन की भीषण क्षति हुई है। सौ से ज्यादा नागरिकों और बड़ी संख्या में पशुओं की मौतें हुई हैं। सैकड़ो लोग घरो से बेघर हुए हैं ओर मलबे में दबकर तमाम लोग घायल हुए हैं। ऐसी भयंकर प्राकृतिक आपदा में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री  का आचरण संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा ही कहा जाएगा। जब उन्हें राजधानी में रहकर इस विपत्ति से बचाव और राहत के कामों को सुनिश्चित करना था तब मुख्यमंत्री  कर्नाटक के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। लोग हैरत में है कि उनकी प्राथमिकता में उत्तर प्रदेश है या कर्नाटक?

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को न तो प्रदेश के विकास की चिंता है और नहीं नागरिकों की सुरक्षा को वह वरीयता देती है। पूरी भाजपा सरकार प्रदेश में अपनी साख गंवाकर भी सन् 2019 के चुनावी माहौल को गरमाए रखने में समय बर्बाद कर रही हैं। भाजपा का मंत्रिमण्डल गांवों में चैपाल लगाकर और दलितों के घर होटलों का खाना मंगवाकर सहभोज का नाटक रचने में लगा हैं। सांप्रदायिक मुद्दों को उछालने के पीछे भाजपा का उद्देश्य ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने की भूल कर रहे है।

85 प्रतिशत एससी एसटी उत्पीड़न की शिकायतें सही, पर सुप्रीम कोर्ट चूक मानने को तैयार नही

 तुरंत बदलें अपने ट्विटर एकाउंट का पासवर्ड, सॉफ्टवेयर में मिला बग

 वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को सीबीआई ने किया गिरफ्तार