Breaking News

युवा कांग्रेस का बनारस और दिल्ली मे बड़ा आन्दोलन- केशव चंद्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष

देवरिया, युवा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कहा है कि लोकतंत्र को बचाना है तो आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंके।

पेट्रोल- डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे सपा और कांग्रेस, कुछ एेसे किया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘‘ चुनौती स्वीकार है विराट” कहते ही मिली इतनी चुनौतियां..

केशव चंद्र यादव पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा की केन्द्र की सरकार हो या उनकी प्रदेशों में राज्य की सरकारें हो। यह सरकारें झूठ के पुलिन्दा पर चल रही हैं। भाजपा की ये सरकारें जनता को गुमराह कर अपना उल्लू सीधा करने में लगी हैं। केन्द्र की सरकार मात्र जुमले बाजी कर देश की जनता को धोखा देने का काम कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सांसद एवं विधायकों को दी ये बड़ी छूट

भीम आर्मी भी उतरी उप चुनाव में , कैराना की राजनीति ने लिया नया मोड़.

उन्होंने कहा कि तीस मई को दिल्ली में एक बड़ा आन्दोलन युवा कांग्रेस के बैनर तले होने जा रहा है। जिसमें देश के कोने कोने से कांग्रेस के युवा साथी शिरकत करेंगे और इस रैली के माध्यम से पूरे देश में संदेश देने का काम किया जायेगा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार आयेगी।

बीजेपी को लगा बड़ा झटका, इस निर्दलीय प्रत्याशी ने थामा आरएलडी का हाथ…..

शिवपाल यादव हुए भावुक ,मुलायम सिंह और अखिलेश से कही ये बात…

केशव चंद्र यादव ने आरोप लगाते हुये कहा कि इस सरकार के शासनकाल में किसान परेशान है। तेल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तो विधायकों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। बनारस में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर पार्टी द्वारा आज बनारस में एक आन्दोलन की शुरूआत की जा रही है।

 विधायकों को खुलेआम धमकी, पूर्व डीजीपी के घर डकैती, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त- अखिलेश यादव

  योगी सरकार ने फिर किये पीसीएस अफसरों के तबादले

यूपी उपचुनाव में बीजेपी की बढ़ी मुश्किले ,सपा गठबंधन को मिला इस बड़ी पार्टी का साथ

गोरखपुर के डॉ. कफील खान, अब बचायेंगे इनकी जान, मुख्यमंत्री बोले….

यूपी मे हालात बद्तर, अब भाजपा विधायकों से मांगी जा रही रंगदारी, सीएम से की शिकायत

 मोदी सरकार के इस फैसले से SC, ST,OBC और अल्पसंख्यक के मन मे पक्षपात की आशंका- शिवपाल