अखिलेश यादव ने इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास किया

akhilesh-pic1482219324_bigलखनऊ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, इलाहाबाद के भवन का शिलान्यास करके युवा वर्ष में प्रदेश के नौजवानों को तोहफा दिया।

अखिलेश यादव ने आज यहां बताया कि इसी वर्ष जून में एक अधिसूचना के माध्यम से इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इस समय विश्वविद्यालय सी0पी0आई0 परिसर, एम0जी0 मार्ग, सिविल लाइन से संचालित है। राज्य सरकार द्वारा स्थापित यह विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र है। यहां 12 स्कूलों तथा 114 केन्द्रों/विभागों के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की गई। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में करीब 294 करोड़ रुपए भूमि व्यवस्था के लिए तथा लगभग 49 करोड़ रुपए भवन निर्माण हेतु दिए गये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button