अबकी मानसून ज्यादा बरसेंगे बदरा

लखनऊ, मौसम विभाग ने आगामी मानसून के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा के आसार जताये हैं।

मौसम विभाग द्वारा मानसून को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार देश में जून से सितंबर तक मानसून के दौरान सामान्य से अधिक (105 फीसदी) वर्षा होने की संभावना है। वैसे 1971 से 2020 तक पूरे देश में मानसून के दौरान वर्षा का दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) 87 फीसदी दर्ज किया गया है।

लखनऊ स्थित मौसम आंचलिक केंद्र के वैज्ञानिक माेहम्मद दानिश ने बताया कि वर्तमान में हिंद महासागर पर तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां मौजूद है और नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमान संकेत देते हैं कि दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान तटस्थ (आईओडी) जारी रहने की संभावना है।

उन्होने कहा कि हालांकि मौसम विभाग मई के अंत में मानसून की वर्षा को लेकर अद्यतन पूर्वानुमान जारी करेगा।

Related Articles

Back to top button