Breaking News

अब सात शहरों में ढूंढ सकते हैं शौचालय और उस तक पहुंचने का रास्ता….

goole-toilet-locator-app-62नई दिल्ली,  केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत गूगल मैप में शौचालय ढूढने की सुविधा का शुभारम्भ किया। इसके माध्यम से देश के सात शहरों में आपके आसपास कहां पर शौचालय उपलब्ध है, इसकी जानकारी मिलेगी।

वर्तमान में इसमें सात शहर दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, इंदौर और भोपाल शामिल किये गए हैं। इसमें आगे अन्य शहरों को भी शामिल किया जायेगा। शहरी विकास मंत्रालय ने गूगल के साथ मिलकर यह जन सुविधा प्रदान करने वाली सेवा को जारी किया है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने कहा कि इसका मकसद हर 500 मीटर के दायरे में लोगों को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा प्रदान करना है। इससे आसपास के शौचालय की जानकारी और उस तक पहुंचने का रास्ता और उसके खुलने और बंद होने का समय उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *