Breaking News

अमर सिंह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

AMAR SINGH_391211fलखनऊ, समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए पार्टी में राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का कद बढ़ा दिया है। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

सपा में अब पद के मामले में अब अमर सिंह प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बराबर हो गए हैं। समाजवादी पार्टी में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल का दौर जारी है। पहले शिवपाल को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया, अब अमर सिंह का कद भी बढ़ा दिया गया है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। समाजवादी पार्टी ने कुछ दिनों पार्टी में वापसी से पहले अमर सिंह को राज्यसभा सांसद बनाया था। चाचा-भतीजे की लड़ाई के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह को बाहरी बताकर कड़ा एतराज जताया था। मुलायम सिंह यादव का यह फैसला अखिलेश यादव की मर्जी के खिलाफ है। आजम खा और रामगोपाल यादव के विरोध के बाद ये फैसला हुआ है। इस फैसले से शिवपाल की मुलायम के यहाँ अहमियत साबित हुई, क्योंकि शिवपाल अमर सिंह के पक्ष में खड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *