Breaking News

अर्जुन कपूर को मिला नोटिस, बिना अनुमति किया था ऐसा काम

arjun kapoorमुंबई, कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता इरफान के बाद अब मुंबई की महानगर पालिका के निशाने पर अर्जुन कपूर आए हैं। मनपा की ओर से अर्जुन कपूर के जुहू स्थित घर में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि अर्जुन कपूर ने अपने घर की बालकनी को लेकर अवैध निर्माण किया है, जिसे लेकर मनपा ने नोटिस भेजा है।

अर्जुन कपूर इन दिनों पंजाब में अपनी नई फिल्म मुबारकां की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी ओर से इन नोटिस को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पूर्व में कपिल शर्मा ने जब मनपा अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाकर सनसनी मचाई थी, तो जांच के बाद मनपा ने अंधेरी में उनके ही दफ्तर के बाहरी हिस्से पर अवैध निर्माण करने का दोषी मानते हुए केस दर्ज किया था। इरफान पर ही इसी तरह का मामला दर्ज करते हुए मनपा ने अवैध निर्माण का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *