इन इलाकों में होगी बारिश….

नयी दिल्ली, दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन में आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com