Breaking News

इन घरेलु टिप्स से बनाएं अपनी आईब्रो को घना

ibroआपके चेहरे को सुन्दर बनाने में आपकी आईब्रो का भी हाथ होता है। चेहरे की सुंदरता के लिए आईब्रो घनी होना जरूरी है तभी आपके चेहरे पर चार चाँद लगेंगे। किसी की ब्रो नैचुरली घनी होती है। लेकिन किसी किसी की ब्रो बहुत लाइट होती है, हार्मोनल कमी कारण भी ऐसा हो सकता है । उसे डार्क बनाने के लिए है हमारे पास कुछ टिप्स जिससे आप अपनी आईब्रो को घाना बना कर अपने चेहरे पर चार चाँद लगा सकते हैं।

  • कैस्टर ऑयल-हल्के हाथों से इस तेल को अपनी आई ब्रो पर 2-3 मिनट के लिये मसाज कीजिये और छोड दीजिये। फिर आधे घंटे बाद फेसवाश और गर्म पानी से इसे धो लीजिये। इससे कोई जलन हो तो इसे ना यूज करें।
  • प्याज-इसमें सल्फर पाया जाता है, जो आईब्रो की ग्रोथ बढाने में सहायक है। इसे पीस ले फर इसके रस को अपनी ब्रो पर लगाएं। इससे उस जगह का ब्लड सर्कुलेशन बढता है और आईब्रो में नए हेयर की ग्रोथ होती है।
  • मेथी दाने-मेथी दाने को पीस कर सोने से पहले या नहाने से पहले ब्रो पर लगाएं। आप इसे पेस्ट में बादम का तेल भी मिला कर लगा सकती हैं, इससे आपकी त्वचा को नमी प्राप्त होगी।
  • ऐलोवेरा-ऐलोवेरा की ताजी पत्तियों को छील कर उसके अंदर के गूदे को निकाल कर अपनी आई ब्रो पर लगाएं। ऐसा करने से आई ब्रो की ग्रोथ बढने लगेगी।
  • नारियल तेल और नींबू-नारियल के तेल में निम्बू की स्लाइस मिलाकर पीस ले। फिर इसे रोज अपनी ब्रो पर लगाए जब तक आईब्रो घनी ना होजाये। इसे रात में सोने से पहले ही लगाएं क्योंकि इसको लगाने के बाद फिर 2 घंटे के लिये धूप में नहीं निकल सकती।
  • दूध-रात को सोने से पहले रूई को दूध में भिगो कर अपनी आइ ब्रो पर उसके आस पास की जगहों पर लगाएं। इससे दूध से मिले प्रोटीन और विटामिन से बालों की जडों को पोषण मिलेगा और वह फिर से ग्रो करने लगेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *