एक और विधायक व पूर्व मंत्री ने छोड़ी बसपा, सपा में शामिल

ayodhya-pal-mlaलखनऊ, बसपा से एक और विधायक ने नाता तोड़ लिया है। फतेहपुर की अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक अयोध्या प्रसाद पाल ने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अयोध्या प्रसाद पाल ने समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने का वादा किया है। चार बार के विधायक अयोध्या पाल वर्ष 2007 की बसपा सरकार में मंत्री थे।

अयोध्या पाल ने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और सपा में शामिल होने की ख्वाहिश जताई। मुख्यमंत्री ने सपा में शामिल करने की स्वीकृति दे दी है। सपा, चार बार के विधायक अयोध्या पाल को विधान सभा चुनाव मे टिकट दे सकती है।

 

 

Related Articles

Back to top button