Breaking News

ऐसे लगायेंगे ग्लिटर तो दिखेंगे आकर्षक

eyesग्लिटर मेकअप की मदद से आप नया लुक पा सकते है। -ग्लिटर मेकअप आपके लिए एक बेस्टक ऑप्शलन है। ग्लिटर को बिल्कुतल सही तरीके से लगाना भी एक कला है। ग्लिटर आईशैडों को बेहद सावधानीपूर्वक लगाना होता है। मेकअप से चेहरे की सुंदरता में चार चांद लग जाते है और आजकल ग्लिटर चेहरे के लिए नम्बजर एक मेकअप एक्सेसरी में से है। ग्लिटर मेकअप की मदद से आप एक नए लुक में दिखाई देती है। अगर आप पार्टी या फंक्शान में अलग लुक पाना चाहती है तो ग्लिटर मेकअप आपके लिए एक बेस्टु ऑप्श न है। यह सिंपल मेकअप से बिल्कुल अलग है। ब्राइट थीम का यह मेकअप फेस को गोल्डन, सिल्वर और ब्रॉन्ज लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर शादी, पार्टी और स्पेशल फंक्शन पर ही यह मेकअप किया जाता है।

ग्लिटर को बिल्कु्ल सही तरीके से लगाना भी एक कला है। आइए आकर्षक दिखने के लिए ग्लिटर को सही तरीके से लगाने के तरीके के बारे में जानें। आंखों पर ग्लिटर लगाने का तरीका आंखे चेहरे का बहुत ही हाईलाईटेड हिस्सा होती हैं इसलिए आंखो के मेकअप पर विशेष रूप से ध्यान दें। आंखों का मेकअप करते समय आंखो के इनर कॉर्नर पर मैटेलिक शाइन जरूर एड करें। ऐसा करने से आपकी आंखे ब्राइट लगने लगेंगी। ग्लिटर आईशैडों को बेहद सावधानीपूर्वक लगाना होता है। इसे लगाने के लिए टिप या ग्लिटर एप्लीसकेटर का इस्तेईमाल करना चाहिए। पलकों पर शेड लगाने से पहले हल्कार शेड करें और उसके बाद प्रॉपर लगाएं। इसे लगाते समय हिलें नहीं और न ही पलकों को झपकाएं। अगर आप ग्लिटर आईशेडो को लगाने से पहले बेस कलर का इस्तेामाल करती हैं तो इससे ग्लिटर में एक्ट्रान चमक आती है। बालों में ग्लिटर बालों को कलर करना तो अब भी फैशन के हॉट ट्रेंड में है, लेकिन उससे भी ग्लिटर से बालों को सजाना उससे भी बोल्डस है।

यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है और हो सकता है ये ट्रेंड हर किसी को पसंद न आए, लेकिन फैशन के लिए कुछ भी कर गुजरने वाले फैशनपरस्तों को ये क्रेजी स्टाइल जरूर पसंद आएगा। इस अजीबोगरीब ट्रेंड के अपने कुछ फायदे भी है। अगर आप पार्टी में अपनी पसंद से कलर किए बालों में जाना चाहती हैं लेकिन आपके पास उतना समय नहीं है, तो बस अपनी पसंद के रंग या रंगों में ग्लिटर्स बालों में लगाइए और पार्टी के लिए तैयार हो जाइए। इसे लगाने के लिए बस आपको अपने हेयर क्रीम से बालों को गीला कर उस पर अपनी पसंद से ग्लिटर लगाना है। आप चाहें तो बाल खुले छोड़ दीजिए या पोनी बना लीजिए या कोई और स्टाइल कीजिए। नाखूनों पर ग्लिटर से बनाये आकर्षक मंहिलाओं की सुंदरता में सुंदर नाखूनों को सबसे महत्वेपूर्ण माना जाता है।

नाखूनों पर आर्ट बनाना काफी पुरानी प्रथा है। अब आप नाखूनों को ग्लिटर की मदद से सुंदर बना सकती है। अपनी पसंद का रंग चुनें। इसे सही से लगाएं। पहला कोट सूख जाने के बाद, नेलपॉलिश का दूसरा कोट लगाएं। आसपास लग जाने वाले कलर को हटा लें। और उस पेंट को अच्छीो तरह से सूख जाने दें। नेलपेंट लगाने के बाद आप ग्लिटर को लेकर ब्रश की सहायता से नाखूनों पर लगाएं। या टूथपिक की मदद से नाखून के बीच में लाइन भी खींच सकते हैं।इसके बाद नेल्सा पर हल्कीा सी आर्ट बनाएं। इसे अच्छेत से सूख जाने दें। बनी हुई आर्ट को सूख जाने के बाद, उस पर शाइनर को लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *