Breaking News

केंद्र सरकार अब जंक फूड पर लगायेगी फैट टैक्स

burgerनई दिल्ली,  अगर आप पिज्जा, बर्गर और नूडल्स जैसे जंक फूड के शौकीन हैं तो अब आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। केंद्र सरकार अब जंक फूड पर फैट टैक्स लगाने का मन बना रही है। हो सकता है इसका ऐलान आने वाले बजट में कर दिया जाए।

केंद्र सरकार जल्द ही फैट टैक्स लगा सकती है। इसका मतलब है कि आपके पसंदीदा पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स के दाम बढ़ जाएंगे। दरअसल सचिवों के एक समूह ने प्रधानमंत्री के सामने एक प्रेजेंटेशन देकर जंक फूड पर फैट टैक्स लगाने की सिफारिश की है। समूह का मानना है कि फैट टैक्स लगने के बाद लोग जंक फूड की खपत कम कर देंगे। इससे मोटापा और दिल की बीमारियां बढ़ने जैसी समस्याओं की रफ्तार पर लगाम लगेगी। समूह ने ये सुझाव भी दिया है कि फैट टैक्स से मिलने वाली रकम को देश के स्वास्थ्य बजट में जोड़ दिया जाए, ताकि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके। लोगों को इसके खतरों का अहसास भी है इसलिए वो इस प्रस्ताव के साथ हैं। बजट में हो सकता है ऐलान:- जापान और डेनमार्क ने कई साल से ऐसे ही टैक्स के जरिए मोटापे के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। मोटापे के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है और इसका सबसे ज्यादा शिकार 13 से 18 साल के किशोर बन रहे हैं। फैट टैक्स लगाने या न लगाने पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री को लेना है। उम्मीद है कि बजट में इसका ऐलान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *