Breaking News

जयाप्रदा, गायत्री प्रजापति और मदन चौहान भी अखिलेश मंत्रिमंडल से बर्खास्त

akhilesh-yadavलखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से शिवपाल यादव सहित चार मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद तीन और मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है।  राजभवन मे राज्यपाल को भेजे दूसरे पत्र मे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जयाप्रदा, गायत्री प्रजापति और मदन चौहान को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की सिफारिश की है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने आवास पर पार्टी के विधायकों की बैठक बुलायी। बैठक मे काफी संख्या मे विधायक पहुंचे हैं। बैठक शुरू होते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने वक्तव्य मे कहा कि जो लोग पार्टी को कमजोर कर रहें हैं उन्हे नही बखशा जायेगा। अमर सिंह को किसी भी कीमत मे बर्दाश्त नही किया जायेगा। जो अमर सिंह के साथ रहेगा, वह हमारे साथ नही रहेगा। राज्यपाल को भेजे पत्र मे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले चार मंत्रियों शिवपाल यादव, नारद राय , शादाब फातिमा, ओम प्रकाश सिंह को बर्खास्त करने की राज्यपाल से सिफारिश की। उसके कुछ समय बाद उन्होने राज्यपाल को भेजे दूसरे पत्र मे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जयाप्रदा, गायत्री प्रजापति और मदन चौहान को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की सिफारिश की है। इनमे जयाप्रदा अमर सिंह की करीबी और यूपी फिल्म विकास परिषद की उपाध्यक्ष हैं। जयाप्रदा दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *