Breaking News

दिल्ली फिर हुई शर्मसार: दो बच्चियों से गैंगरेप, केजरीवाल ने पीएम पर साधा निशाना

modi2-1438645502देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी में शुक्रवार रात को दो बच्चियों से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दोनों बच्चियां अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजधानी में हो रही दुष्कर्म की घनाएं चिंताजनक है। इसके साथ ही केजरीवाल ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर निशाना साधाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस दुष्कर्म की घटनाएं रोकने में नाकाम रही है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, इस मामले में देश के प्रधानमंत्री और उनके राज्यपाल क्या कर रहे हैं?
 
पहला मामला पश्चिम दिल्ली के नागलोई क्षेत्र का है, जहां दो लोगों ने एक ढाई साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि बच्ची रामलीला मंचन देखने गई थी। 
 
इसी दौरान वहां पर बिजली चली गई और मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने बच्ची को अगवा कर लिया और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में पड़ोसियों ने बच्ची को एक पार्क में बेहोश हालत मिली। बच्ची के काफी खून बह रह था और उसके गंभीर चोटें भी आई है। इस मामल मे अभी तक पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं पाई है।
 
वहीं दूसरा मामला आनंद विहार क्षेत्र का है जहां, तीन लोगों ने एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी इसी दौरान उसके घर एक पड़ोसी युवक आया और उसको लालच देकर उसे अपने घर ले गया और वहां मौजूद दो लोगों के साथ मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com