Breaking News

दीपिका ने खोला राज, किसे किया था पहला किस

DIPIKAमुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को उनके बोल्ड और बिंदास इमेज के लिए जाना जाता है। कई फिल्मों में बिकिनी और किसिंग सीन्स करने वाली दीपिका ने हालिया इंटरव्यू में कई राज खोले हैं। दीपिका ने इस राज से भी पर्दा उठाया की अपनी लाइफ का सबसे पहला किस उन्होंने किसको किया था। दीपिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनको हाजिर जवाब होने की वजह से जाना जाता है। हर सवाल का उनके पास करारा जवाब होता है। कुछ दिन पहले एक टॉक शो में पहुंची दीपिका ने अपने जीवन से जुड़े कई राज खोले। दीपिका ने बताया कि कौन था उनका पहला क्रश और किसको उन्होंने किया था सबसे पहला किस। बॉलीवुड की मस्तानी से जब उनके ड्रीम ब्वॉय के बारे सवाल किया गया तो बहुत सारी खूबियां गिना दी।

दीपिका ने बताया कि उनके ड्रीम ब्वॉय का कद उंचा होना चाहिए, उसको हंसाना आता हो यानी मजाकिया होना चाहिए। इन सबके उपर उन्होंने कहा कि उसे एक अच्छा इंसान होना चाहिए। अभिनेत्री से जब उनके पहले क्रश और किस के बारे में पूछा गया तो जवाब बिल्कुल साफ था। उन्होंने बताया, ब्रेडली कूपर उनके जीवन के पहले क्रश है। वहीं किस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया, उनको सबसे पहला किस तब मिला था, जब मैं छोटी थी। किस किसने दिया के सवाल पर उन्होंने साफ किया अगर किस बचपन में मिला था तो जाहिर सी बात है उनके पैरेंट्स ने ही दिया होगा। इस जवाब से वाकई दीपिका ने साबित कर दिया, उनको सवालों में उलझाना बहुत मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *