Breaking News

पद्म सम्मान का एलान- शरद पवार, मुरली मनोहर,विराट कोहली, साक्षी , दीपा भी शामिल

padma-awards-2016नई दिल्ली,  देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म सम्मान 2017 का एलान हो गया है। इस साल 120 हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा। पद्म सम्मान पाने वालों में भारतीय कप्तान विराट कोहली, ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा करमाकर भी शामिल हैं। इस लिस्ट में पद्म श्री पाने वालों में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू और उनके कोच पुलेला गोपीचंद और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। इसके अलावा साक्षी मलिक, पैरालिंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक के साथ ही गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नडेला और साउथ कैरोलिना की गवर्नर निक्की हेली का नाम शामिल है। राजनेताओं में एनसीपी नेता शरद पवार और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का नाम इसमें शामिल है। यह सम्मान पाने वालों में दिग्गज गायक केजी येसुदास, जम्मू-कश्मीर के दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, दिवंगत लोकसभा स्पीकर पीए संगमा और मध्यप्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री सुंदर लाल पतवाह भी शामिल हैं। शंकर महादेवन, ऋषि कपूर, सोनू निगम, कैलाश खेर और मनोज वाजपेयी का नाम भी इस सूची में शामिल है। इसके अलावा एड्स पर रिसर्च करने वाली एनआरआई डॉ. सुनिति सोलोमॉन, नेपाल से सुरबहार आर्टिस्ट इमरत खान और सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा कोइराला को भी पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *