Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने किया जिओ 4जी सर्विस लेने के लिए आवेदन

priynkaनई दिल्ली,  धमाकेदार ऑफर लेकर आई मुकेश अंबानी की रिलायंस श्रपव ने लॉन्च के बाद से ही धमाल मचाया हुआ है। रिलायंस द्वारा जियो सिम लॉन्चु करने के बाद से ही इसके लिए हर व्यशक्ति दौड़ा जा रहा है। इस दौड़ में आम इंसान से लेकर स्टार्स तक शामिल हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने भी जिओ 4जी की सर्विस ली है। जिओ सर्विस लेने के लिए प्रियंका का सिम रजिस्ट्रेशन फार्म सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फॉर्म में प्रियंका का नाम, पता, पासपोर्ट नम्बर और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ उनके साइन भी हैं।

हालांकि इसकी विश्वंसनीयता और सच्चातई को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि हो सकता है किसी ने मजाक करने के लिए ऐसा किया हो। इस फार्म पर किए हस्ताळक्षर नकली होने की बात भी कही जा रही है, नकली होने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि इस तरह के डाटा की जानकारी वाले फार्म गोपनीय रखे जाते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने रिलायंस जियो की 4जी सर्विस लांच होने पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी को बधाई भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *