बसपा-भाजपा विधायक आने को बेताब, दरवाजा खोला तो मचेगी भगदड़-अखिलेश यादव

Akhileshलखनऊ, विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदन में बड़ा धमाका किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि भाजपा के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के अनेक विधायक समाजवादी पार्टी में आने को तैयार है। अखिलेश यादव ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के कई विधायक पाला बदलने की तैयारी में लगे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि  सभी समाजवादी पार्टी में आने को बेताब हैं। इसी अफरातफरी के कारण हमने अभी अपने कार्यालय का दरवाजा नहीं खोला है। अगर खोल दिया तो प्रदेश की राजनीति में भगदड़ मचनी तय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी हमारी पकड़ मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती की मांग थी तो हमने भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार भी करवा दिया। बसपा अध्यक्ष मायावती ने ने अपने कार्यकाल में मूर्तियां लगवाई थीं। हमने तो उनकी पेंटिंग लगाई है। हम महिलाओं का सम्मान करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button