भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1774-फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।

1858-एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।

1905-नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।

1934-महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।

1937-हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर का जन्म।

1943-कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।

1947-राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।

1950-संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।

1951-विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1969-चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।

1975-मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1976-त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1980-इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।

1994-इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।

1999-उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।

2000-प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन।

2001-जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।

2002-भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी जेरेमी लालरिनुंगा का जन्म।

2005-वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।

2006-इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।

2007-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।

2009-20वीं सदी की हिन्दी की सबसे प्रतिष्ठित लेखिकाओं में से एक क्रांति त्रिवेदी का निधन।

2012-बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।

2015-उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

Related Articles

Back to top button