भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1618 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म।
1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
1857 – नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-
1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबॉल क्लब अस्तित्व में आया।
1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1906 – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच के इतिहास पुरुष पृथ्वीराज कपूर का जन्म।
1933 – नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म।
1938 – ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था स्थापित हुई।
1948 – प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बॉन्ड स्कीम की घोषणा की गयी।
1984 – भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
1988 – भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहां की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।
1997 – जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
2001 – अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2002 – नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
2003 – पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
2006 – भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
2007 – पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।
2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
2011 – फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
2014 – अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।




