Breaking News

भुवनेश्वर होगा विश्व हॉकी लीग 2017 और विश्व कप 2018 का मेजबान

national-hockey-भुवनेश्वर,  अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और ओडि़शा सरकार ने आज अधिकारिक रूप से पुष्टि की कि पुरूषों का विश्व लीग फाइनल 2017 और पुरूष विश्व कप 2018 का आयोजन यहां किया जायेगा। कलिंगा स्टेडियम हॉकी के दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में 2014 पुरूष हाकी चैम्पियंस ट्राफी का सफल आयोजन किया गया था। यह हॉकी इंडिया लीग की मौजूदा चैम्पियन कलिंगा लासंर्स का भी घरेलू स्थल है।

पुरूष हॉकी विश्व फाइनल भुवनेश्वर 2017 एक से 10 दिसंबर तक आयोजित होगा, इसमें मेजबान के अलावा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों का स्वागत किया जायेगा जो हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से क्वालीफाई करेंगी। एफआईएच की विज्ञप्ति के अनुसार पुरूष हॉकी विश्व कप 2018 नवंबर के अंत और दिसंबर के शुरू में खेला जायेगा जिसमें मेजबान भारत के साथ 15 टीमें होंगी। ये हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल और इस साल होने वाली महाद्वीपीय चैम्पियनशिप से क्वालीफाई करेंगे।

यह भी पुष्टि की गयी कि ओडि़शा राज्य दोनों टूर्नामेंट का टाइटल प्रायोजक होगा। जिससे अधिकारिक टूर्नामेंट टाइटल ओडि़शा पुरूष हॉकी विश्व लीग फाइनल भुवनेश्वर 2017 और ओडि़शा हॉकी पुरूष विश्व कप भुवनेश्वर 2018 होगा। एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने इसकी घोषणा की जबकि ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि यह टूर्नामेंट राज्य के हाकी प्रशंसकों को ही रोमांचित नहीं करेगा बल्कि इससे युवा पीढ़ी में इस खेल को प्रोमोट करने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *