भूपेन्द्र चौधरी ने बिहार में अखिलेश यादव के प्रचारक की भूमिका पर उठाया सवाल

प्रयागराज,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रचारक की भूमिका पर सवाल उठाया है।

छठ महापर्व के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बिहार चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए जाने की चर्चा तेज हो गई है। इस पर श्री चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी बिहार में चुनाव नहीं लड़ रही है और उनका कोई प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में नहीं है तो वह वहां क्यों जा रहे हैं, इसकी ज्यादा जानकारी मीडिया को हो सकती है।

उन्होने कहा है कि भाजपा बिहार में एनडीए गठबंधन में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी बिहार में दी है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ जहां बिहार में स्टार प्रचारक हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सह प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं।

भूपेंद्र चाैधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी पार्टी के चुनाव प्रबंधन और बूथ मैनेजमेंट का काम बिहार में कर रहे हैं। उन्होंने कहा “ जो हमारे लोकप्रिय जननेता हैं, उनकी भी सभाएं बिहार में लगातार हो रही है। बिहार में 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में जो बिहार में कार्य किए हैं। उन्हीं कामों का लेखा-जोखा लेकर हम जनता के बीच में हैं।

उन्होने कहा “ मुझे विश्वास है कि बिहार की जनता 1990 से 2005 के कालखंड को भूली नहीं होगी। लेकिन 2005 के बाद जो बिहार में बदलाव हुए हैं। उसके आधार पर भाजपा जनता से वोट मांग रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के बिहार में हुई रैली को लेकर तेजस्वी यादव ने झूठे बयानबाजी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा हमेशा अपने कामकाज के रिपोर्ट के आधार पर वोट मांगती है।”

Related Articles

Back to top button