मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

akhileshलखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है।

आज  जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के कल्याण के लिए करुणा, सेवा, क्षमा और शांति का जो संदेश दिया है, वह वर्तमान परिस्थितियों में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन (क्रिसमस) जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश भी देता है।

 

Related Articles

Back to top button